मंगलवार, 2 सितंबर 2008

नियमों में विसंगतियाँ

संभवत: आपकी जानकारी में होगा कि केंद्रीय सरकार में आज की तारीख में यदि पति पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं तो एक ही क्वार्टर में रहते हुए उन दोनों को किराया भत्ता मिलना बंद हो जाता है लेकिन क्वार्टर की पात्रता के लिए दोनों के वेतन को हिसाब में नहीं लिया जाता। अर्थात पात्रता एक की ही देखी जाती है लेकिन एच आर ए दोनों का जाता है। और इस प्रकार उन्हें यह क्वार्टर पति या पत्नी दोनों में से एक के सरकारी नौकरी में होने वाले दंपती की तुलना में महंगा पड़ता है। इसके अतिरिक्त यदि एक अधिकारी/कर्मचारी पांच कमरे वाले आवास हेतु पात्र है लेकिन ऐसा आवास उपलब्ध नहीं है और उसे तीन कमरे वाले आवास में रहना पड़ रहा है तो भी पति-पत्नी दोनों एच आर ए की पूरी राशि से वंचित ही रहते हैं। ये दोनों बातें अनुचित जान पड़ती हैं। इस संबंध में आप अपनी राय लिखकर जनमत तैयार कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: